उत्तराखंड
चारधाम यात्राः गंगोत्री धाम के कपाट खुलने की तीथि का ऐलान, जानिए कबसे कर सकेंगे दर्शन
उत्तरकाशी: चैत्र नवरात्र का आज पहला दिन है। नवरात्र के पहले दिन विधि विधान के तहत विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट खुलने का मुहुर्त तय कर दिया गया है। आगामी 03 मई को अक्षय तृतीय के पर्व पर श्रद्धालुओं के लिए गंगोत्री धाम के कपाट खोल दिए जाएंगे। कपाट खुलने का समय सुबह 11.15 बजे निकाला गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार चैत्र नवरात्र पर गंगोत्री के तीर्थ पुरोहितों ने गंगोत्री धाम के कपाट खोले जाने के शुभ मुहूर्त निकाला। बताया जा रहा है कि मां गंगा की उत्सव डोली अपने मायके मुखवा से 2 मई को सुबह गंगोत्री धाम के लिए प्रस्थान करेगी। फिर यात्रा रात्रि विश्राम भैरव घाटी मंदिर में करेगी। इसके बाद 3 मई को 11.15 बजे गंगोत्री धाम पहुंचेगी। इसके बाद उत्सव डोली का गंगा स्नान होगा, सहस्त्रनाम, गंगा लहरी पाठ और भी कई सारी प्रक्रिया कपाट खुलने से पहले होंगी। इसके बाद पूरे विधि विधान से गंगोत्री धाम के कपाट भक्तों के लिए खोल दिए जाएंगे।
गौरतलब है कि श्रद्धालु आने वाले 6 महीने तक गंगोत्री धाम में मां गंगा के निर्माण दर्शन कर पाएंगे। और दीपावली के दिन मंदिर के कपाट बंद किए जाएंगे। वहीं यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने का शुभ मुहूर्त 07 अप्रैल को यमुना जयंती पर यमुनोत्री के तीर्थ पुरोहितों की ओर से तय किया जाएगा।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रुद्रप्रयाग: ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने और पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण पहल
जिलाधिकारी ने किया ग्राम खोली स्थित क्रिटिकल केयर ब्लॉक का औचक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में HEOC निर्माण में अभूतपूर्व प्रगति, उत्तराखंड की स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में बड़ी छलांग
मुख्यमंत्री ने 142 नवनियुक्त असिस्टेंट प्रोफेसर्स को प्रदान किए नियुक्ति पत्र
नगर निगम देहरादून में 46 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास – लोकापर्ण
