उत्तराखंड
उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी के आसार, जोशीमठ आपदा के बीच बढ़ी चिंता…
Weather Update: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग की माने तो प्रदेश में अगले तीन दिन कई जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार है। बताया जा रहा है कि तीन दिनों तक पहाड़ से मैदान तक हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। तो वहीं तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में जबरदस्त बर्फबारी की संभावना जताई गई है। जोशीमठ आपदा के बीच बारिश- बर्फबारी की संभावना ने चिंता बढ़ा दी है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मंगलवार को सुबह से प्रदेश में कई जगह बादल और कोहरा छाया है तो कहीं हल्की धूप खिली है। बताया जा रहा है कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से प्रदेश में बारिश -बर्फबारी हो सकती है। बुधवार और बृहस्पतिवार को चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा और बागेश्वर में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।
बताया जा रहा है कि तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में जबरदस्त बर्फबारी होने की आशंका है। ऐसे में शासन और जिला प्रशासन को सतर्क रहने की जरूरत है। वहीं जोशीमठ आपदा के बीच अगर पहाड़ों पर बारिश या बर्फबारी होती है तो रेस्क्यू में परेशानी आ सकती है। माना जा रहा है कि चमोली में तेज बारिश हुई तो रेस्क्यू कार्य अवरूद्ध हो सकता है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
