Connect with us

चमोली डीएम ने ली अवस्थापना विकास कार्यो की समीक्षा बैठक, दिए ये निर्देश…

उत्तराखंड

चमोली डीएम ने ली अवस्थापना विकास कार्यो की समीक्षा बैठक, दिए ये निर्देश…

गौचर /चमोली 29 नवंबर । जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने मंगलवार को हेमकुंड यात्रा मार्ग पर संचालित अवस्थापना विकास कार्यो की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यो में तेजी लाते हुए जल्द से जल्द पूरा किया जाए।

यात्रियों की सुविधा के लिए हेमकुंड यात्रा मार्ग पर मोडों का सुधारीकरण, घांघरिया में बाईपास मार्ग, पुलना से घांघरियां तक रेलिंग व स्टोन सेट पेवमेंट, विभिन्न स्थानों पर रैन शैल्टर, यात्री शैड, घोडा पडाव, बैंच, साइनेज, माइल स्टोन तथा पुलना में पार्किंग आदि निर्माण कार्य किए जा रहे है।

यह भी पढ़ें 👉  “जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” कार्यक्रम हो रहा प्रभावी

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि पर्याप्त संख्या में मजदूर लगाते हुए घांघरिया से हेमकुंड तक मोड सुधारीकरण, पुलना से घांघरिया पैदल मार्ग के मध्य स्थित बोल्डरों को तोड़ने एवं क्षतिग्रस्त दीवारों का पुर्ननिर्माण कार्य, यात्री शैड, घोडा पड़ाव तथा पुलना में पार्किंग निर्माण के अवशेष कार्यो को जल्द से जल्द पूरा करना सुनिश्चित करें। ऊपरी क्षेत्र में बर्फवारी के कारण अवशेष निर्माण कार्यो को यात्रा सीजन से पहले पूरा करने हेतु कार्ययोजना तैयार रखें।

यह भी पढ़ें 👉  Once Upon a Devastatingly Sweet Kiss - Download Free Books

लोनिवि के अधीक्षण अभियंता ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि यात्रा मार्ग पर संचालित निर्माण कार्यो में पर्याप्त संख्या में मजदूर एवं मशीनें लगाए गई है और दिसंबर तक अधिकांश कार्य पूर्ण कर लिए जाएंगे। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डा.एनएन मिश्र, अधीक्षण अभियंता राजेश शर्मा आदि उपस्थित थे

यह भी पढ़ें 👉  भारत पर्व में प्रदर्शित होगी “आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड” की झांकी…
Latest News -
Continue Reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

VIDEO ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

उत्तराखंड

Testament mit Hund – (Deutsch)

उत्तराखंड

Public administration | [E-Book PDF]

Advertisement
To Top