Connect with us

उत्तराखंड में दो जिलों में कार खाई में गिरी, तीन की मौत, दो गंभीर घायल…

उत्तराखंड

उत्तराखंड में दो जिलों में कार खाई में गिरी, तीन की मौत, दो गंभीर घायल…

उत्तराखंड में हादसो का सिलसिला जारी है। बड़े हादसों की खबर उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ से आ रही है। बताया जा रहा है कि दोनों ही जिलों में कार खाई में गिरी है। हादसे में मां बेटे सहित तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि दो लोग गंभीर घायल हो गया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं घायल का इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उपनल कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री से भेंट कर ‘समान कार्य–समान वेतन’ पर कैबिनेट के ऐतिहासिक निर्णय के लिए व्यक्त किया आभार

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पहला हादसा उत्तरकाशी के बड़ेथी बनचोरा मोटर मार्ग पर हुआ है। यहां 500 मीटर नीचे गहरी खाई में कार जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको 108 की मदद से सीएचसी चिन्यालीसौड़ में भर्ती करवाया गया। मृतकों की शिनाख्त पवना देवी (48) पत्नी रुकम सिंह, विकास सिंह (22) पुत्र रुकम सिंह, ग्राम इंद्रा, चिन्यालीसौड़ के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  जोंडला, अगस्त्यमुनि के समीप गुलदार का सफल रेस्क्यू, क्षेत्रवासियों ने ली राहत की सांस

बताया जा रहा है कि वहीं दूसरा हादसा पिथौरागढ़ में हुआ है। यहां नैनी से गणाई को जा रही एक कार यूके 04टीबी-2481 किमतोला के पास 50 मीटर गहरी खाई में गिर गयी।  कार में सवार इन्द्र लाल (44) पुत्र नैन राम की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी, वहीं मनोज कुमार (40) पुत्र मोहन राम निवासी कुंजनपुर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पुहंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायल को सड़क पर लाकर अस्पताल पुहंचाया है। साथ ही मृतक का शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  The Perfect Fit : Online Reading
Latest News -
Continue Reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

VIDEO ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

उत्तराखंड

Testament mit Hund – (Deutsch)

उत्तराखंड

Public administration | [E-Book PDF]

Advertisement
To Top