उत्तराखंड
उत्तरकाशी में गहरी खाई में गिरी कार, एक युवक की मौत, एक गंभीर घायल…
Accident: उत्तराखंड में दर्दनाक हादसे थम नहीं रहे है। बड़े हादसे की खबर उत्तरकाशी से आ रही है। यहां श्रीकालखाल मोटर मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। बताया जा रहा है कि हादसे में कार सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक युवक टिहरी का बताया जा रहा है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा उत्तरकाशी के पोखरियाल गांव के पास हुआ है। यहां एक कार करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। बताया जा रहा है कि कार में दो युवक सवार थे। हादसे की सूचना आनन फानन में स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद घायल को खाई से बाहर निकाला। जिसे 108 के माध्यम से लंबगांव अस्पताल पहुंचाया. जहां पर उसका इलाज जारी है।
वहीं बताया जा रहा है कि पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोनों युवक टिहरी के बीपुरम निवासी बताए जा रहे है। लेकिन यहां आने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मृतक की शिनाख्त दीपक सिंह रावत पुत्र खुशपाल सिंह रावत (उम्र 22 वर्ष) और घायल की पहचान सचिन सिंह रावत पुत्र जगदीश सिंह रावत (उम्र 23 वर्ष) के रूप में हुई है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
