Connect with us

अकल्पनीय: विश्वास नहीं होता, इतनी भयानक गर्मी में यहां आ रखी बाढ़, पढिये,,

उत्तराखंड

अकल्पनीय: विश्वास नहीं होता, इतनी भयानक गर्मी में यहां आ रखी बाढ़, पढिये,,

कुमांऊ। भारत नेपाल सीमा और यूपी से लगे जनपद उधम सिंह नगर की तहसील खटीमा के गांव सिसैया, बगुलिया, झाऊपरसा, बंधा, बलुवा, खैरानी तथा वन महोलिया आदि गॉव में शारदा सागर डेम का पानी ओवरफ्लो होकर आबादी क्षेत्र में घुस रहा है। घरों में पानी घुसने से आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कह सकते हैं कि इलाके में बाढ़ जैसे हालात हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सूर्य देवभूमि चैलेंज 2.0 के समापन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी…

पीड़ित ग्रामीणों का आरोप है कि शारदा सागर डैम में अचानक भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने से खेतों की फसल पानी में डूबने से बुरी तरह बर्बाद हो गई है। वहीं घर, खेत, फसल व घर का पूरा सामान पूरी तरह से जलमग्न हो गया है। बच्चों को स्कूल जाना तथा ग्रामीणों का घर से बाहर निकलना दूभर हो गया है। लोग भुखमरी के कगार पर हैं। जलभराव से मगरमच्छ, सांप जैसे अन्य जहरीले जानवरों के निकलने तथा छोटे-छोटे बच्चों का पानी में डूबने का खतरा बना हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  वन-क्लिक प्रणाली से 9.47 लाख से अधिक लाभार्थियों को ₹141.66 करोड़ की पेंशन DBT के माध्यम से हस्तांतरित…

वहीं, एसडीएम खटीमा रविंद्र बिष्ट ने बताया कि डैम के पानी के ओवरफ्लो होने से उत्पन्न हुई जलभराव की समस्या को लेकर यूपी सिंचाई विभाग के पीलीभीत, बरेली के एसडीओ को निर्देशित किया गया है कि मौके पर जाकर निरीक्षण कर समस्या का समाधान किया जाए ताकि ग्रामीणों का नुकसान ना हो।

यह भी पढ़ें 👉  भूमि धोखाधड़ी पर प्रशासन सख्त, 51 मामलों का निस्तारण और 5 में एफआईआर के निर्देश…
Latest News -
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

VIDEO ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
To Top