उत्तराखंड
उत्तराखंड में जल्द ही होगी कैबिनेट बैठक, हो सकते है ये फैसले…
Uttarakhand News: उत्तराखंड में जल्द ही कैबिनेट बैठक होने वाली है। बताया जा रहा है कि इस बैठक में कई बड़े फैसले हो सकते है। ये बैठक आगामी 24 अगस्त को होने वाली है। जिसके लिए तैयारियां शुरू हो चुकी है।
मिली जानकारी के अनुसार सीएम धामी आज ही दिल्ली से लौटे है। अब खबर है कि देहरादून सचिवालय में 24 अगस्त को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक होने वाली है। ये बैठक पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू होगी। मंत्रि परिषद विभाग ने बैठक की सूचना सभी मंत्रियों को भेज दी है। सीएम के दिल्ली दौरे और राज्य में हो रही बारिश और आपदा को देखते हुए ये बैठक कई मायनों में अहम है।
बताया जा रहा है कि बैठक में इन्वेस्टर्स समिट के मद्देनजर कुछ विभागों की पॉलिसी में संशोधन पर चर्चा हो सकती है। इसी के साथ ही मुख्यमंत्री शोध प्रोत्साहन योजना, प्रधानाचार्यों को वैकल्पिक शिक्षक रखने का अधिकार देने, विधानसभा की सेवा व प्रमोशन नियमावली समेत कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का किया शुभारंभ
अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा और संस्कृति संरक्षण की प्रेरणादायी मिसाल : धामी
39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
