उत्तराखंड
चारधाम यात्रियों की बस यहां खाई में लटकी, ऐसे बची यात्रियों की जान…
उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बड़े हादसे की खबर देहरादून से आ रही है। यहां दून से सटे विकासनगर में बाढ़वाला-जुड्डो मोटर मार्ग पर चारधाम जा रहे यूपी के यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि यात्रियों से भरी खाई में लटक गई। जिससे मौके पर हड़कंप मच गया।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बस ऋषिकेश से यमुनोत्री के लिए बुधवार सुबह रवाना हुई थी। शाम करीब साढ़े चार बजे चालक बस से नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क किनारे पैराफिट को तोड़कर खाई में लटक गई। जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। बस में करीब 42 यात्री सवार थी। जिनकी सांसे अटक गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही आस-पास के लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद एक क्रैन और दो जेसीबी की मदद से खाई में लटकी बस को बाहर निकाला जा सका। सभी यात्री सुरक्षित हैं। वहीं पिछड़ी इमरजेंसी खिड़की से यात्रियों को एक-एक कर बाहर निकाला गया। उनका सारा सामान भी सुरक्षित बाहर निकाला गया। जिन्हें एक होटल में ठहराया गया है।
बताया जा रहा है कि वाहन में चालक और परिचालक के अलावा कुल 42 यात्री सवार थे। जिनमें से दो मथुरा और शेष गौंडा के रहने वाले थे। यात्रियों के लिए दूसरी बस की व्यवस्था की गई है। बृहस्पतिवार को उन्हें आगे के लिए रवाना किया जा रहा है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रिस्पना पुनर्जीवन अभियान को मिली रफ्तार, डीएम ने गठित कराई टास्कफोर्स; 7 दिन में मांगा एक्शन प्लान
सनातन संस्कृति त्याग और परमार्थ की प्रेरणा देती है : मुख्यमंत्री धामी
पीएम की प्रेरणा से 4 हजार किमी साइकिल चला चुके नवीन, नड्डा ने बढ़ाया हौसला..
शांतिकुंज पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा और मुख्यमंत्री धामी ने शैलदीदी का लिया आशीर्वाद
प्रकोष्ठों को जन-जन तक पहुंचानी होंगी सरकार की उपलब्धियां : मुख्यमंत्री धामी
