Connect with us

ब्रेकिंग:मुम्बई का हत्यारा, हरिद्वार में आया शिकंजे पर, उठा ले गई SOG,,

उत्तराखंड

ब्रेकिंग:मुम्बई का हत्यारा, हरिद्वार में आया शिकंजे पर, उठा ले गई SOG,,

हरिद्वार। मुंबई बिल्डर हत्या मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने कुख्यात सुपारी किलर गिरोह के सदस्य को एसओजी हरिद्वार की मदद से रेलवे फाटक ज्वालापुर के पास से धर दबोचा। मुंबई क्राइम ब्रांच ने पकड़े गए आरोपी की ट्रांजिट रिमांड कोर्ट से मांगी है। मुंबई से आई क्राइम ब्रांच की टीम ने एसओजी पुलिस की मदद से कनखल जगजीतपुर में काफी दिनों से रह रहे हत्या के आरोपी अर्जुन पुत्र राजेंद्र चौधरी, निवासी चांदपुर रोड, बुलंदशहर यूपी को रेलवे फाटक ज्वालापुर से धर दबोचा।

यह भी पढ़ें 👉  Cum văd eu lumea; Teoria relativității pe înțelesul tuturor - Toate genurile gratuite

अर्जुन पर आरोप है कि उसने मुंबई में एक बड़े बिल्डर समय चौहान को उसी के कार्यालय में घुसकर मौत के घाट उतार दिया था, जिसके बाद से वह फरार चल रहा था। जिसे मुंबई पुलिस बीते दो माह से तलाश कर रही थी। मुंबई बिल्डर की हत्या में शामिल चार आरोपियों में से 2 को पहले ही मुंबई क्राइम ब्रांच गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि एक का एनकाउंटर यूपी पुलिस ने 21 मार्च को बनारस में कर दिया था। अब चौथे मुख्य आरोपी को मुंबई क्राइम ब्रांच ने एसओजी के साथ मिलकर हरिद्वार से धर दबोचा है। बताया जा रहा है कि किसी बड़े किन्नर की सरपरस्ती और एक भूखंड के विवाद को लेकर बिल्डर की हत्या सुपारी किलर द्वारा कराई गई थी। बिल्डर की हत्या के लिए इन 4 लोगों ने ही सुपारी ली थी।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी ने गणतंत्र दिवस मनाए जाने को लेकर अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

फरवरी में मुंबई के जिस स्थान पर बिल्डर की हत्या की गई थी, वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरों में हत्याकांड कैद हो गया। जिसमें चारों अपराधियों के शामिल होने की पुष्टि हुई थी। एसओजी प्रभारी रंजीत सिंह तोमर ने बताया कि मुंबई क्राइम ब्रांच ने अपराधी की लोकेशन हरिद्वार में बतायी और हमसे संपर्क किया था। जिसके बाद हमारी टीम ने इस शातिर अपराधी को ज्वालापुर रेलवे फाटक के पास से गिरफ्तार कर लिया। यह फिलहाल कनखल के जगजीतपुर क्षेत्र में किराए के मकान पर रह रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  An Immense World: How Animal Senses Reveal the Hidden Realms Around Us | Free PDF Download
Latest News -
Continue Reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

VIDEO ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

उत्तराखंड

Testament mit Hund – (Deutsch)

उत्तराखंड

Public administration | [E-Book PDF]

Advertisement
To Top