उत्तराखंड
ब्रेकिंग: आवारा पशु ने महिला पर किया हमला, मौत, परिजनों में कोहराम

कुमांऊ। कालाढूंगी के मलुआगांजा में आवारा सांड ने एक महिला को मार डाला। सांड महिला के घर में आया था।जब सांड को भगाने का प्रयास किया तो उसने हमला कर दिया। इस दौरान सांड ने महिला पर ही हमला कर दिया। हल्द्वानी इलाज को लाते समय उसकी रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। महिला की मौत के बाद से स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है।
जानकारी के मुताबिक भीमपुरी कमलुआगांजा निवासी दयाल चंद्र मजदूरी करता है। उसने बताया कि मंगलवार की शाम छह बजे उसकी 33 वर्ष पत्नी दीपा देवी घर थी। रोजाना की तरह उसकी गाय जंगल से चरने के बाद घर आई। गायों के साथ एक आवारा सांड भी उनके घर आ गया। महिला ने डंडा लेकर सांड को भगाने का प्रयास किया तो सांड ने उसपर हमला कर दिया।
महिला की जांघ पर सींग मारकर उसे फेंक दिया। गंभीर हालत में घायल को इलाज के लिए कालाढूंगी अस्पताल लेकर लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
