उत्तराखंड
ब्रेकिंग: अब इन विधायक जी ने मुख्यमंत्री के लिए सीट छोड़ने की भरी हामी…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए सीट छोड़ने वाले विधायकों में एक नाम और जुड़ गया है और वह नाम है रूद्रप्रयाग से विधायक भरत चौधरी का। जी हां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आज रुद्रप्रयाग में आयोजित वैशाखी मेले के कार्यक्रम में प्रतिभाग के दौरान क्षेत्रीय विधायक भरत चौधरी द्वारा अपनी सीट छोड़कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रुद्रप्रयाग से चुनाव लड़ने का आग्रह किया गया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को 6 माह के अंदर विधानसभा का उपचुनाव लड़ना है। लेकिन जिस तरह से विधायक उनके लिए सीट छोड़ने को आगे आ रहे हैं उसे देखकर लगता है कि उनके लिए उपचुनाव की राह काफी आसान रहने वाली है।
आपको बता दें कि, अब तक आधा दर्जन से अधिक विधायक उनके लिए सीट छोड़ने का ऐलान कर चुके हैं। सत्ता पक्ष ही नहीं विपक्षी दल कांग्रेस के विधायक भी उनके लिए सीट छोड़ने को तैयार दिखाई दे रहे हैं।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
