उत्तराखंड
ब्रेकिंगः यूकेएसएससी की सात भर्तियों पर शासन का बड़ा फैसला, पढ़ें अपडेट…
उत्तराखंड में युवाओं के लिए बड़ी खबर है। लंबे समय से विवादों में चल रही यूकेएसएससी की सात भर्तियों पर शासन ने बड़ा फैसला सुनाया है। बताया जा रहा है कि शासन ने इन भर्तियों परीक्षाओं को मंजूरी दे दी है। अनुमति मिलने के बाद आयोग अब इन भर्तियों पर फैसला लेगा।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पेपर लीक प्रकरण के बाद आयोग ने आठ भर्तियों को संदिग्ध माना था। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने एलटी, कनिष्ठ सहायक, वैयक्तिक सहायक, पुलिस रैंकर्स, वाहन चालक, कर्मशाला अनुदेशक, मत्स्य निरीक्षक, मुख्य आरक्षी पुलिस दूरसंचार भर्तियों का परीक्षण कराया था। जांच के बाद समिति ने आयोग को रिपोर्ट सौंपी थी। जिसके बाद एलटी भर्ती को मंजूरी दे दी गई थी।जबकि सात पर विधिक राय मांगी गई थी।
बताया जा रहा है कि आज इन सात भर्ती परीक्षाओं के बाबत भी मंजूरी मिल गई है। बताया जा रहा है कि UKSSSC इन परीक्षाओं में फैसला ले सकता है। वैसे भी यूकेएसएससी की जांच रिपोर्ट में इन परीक्षाओं को क्लीन चिट दी गई थी। इन भर्तियों में उत्तराखंड वैयक्तिक सहायक (600 पद), कनिष्ठ सहायक (700 पद), पुलिस रैंकर्स भर्ती (250 पद), वाहन चालक भर्ती (164 पद), कर्मशाला अनुदेशक (157 पद), मत्स्य निरीक्षक भर्ती (26 पद) और मुख्य आरक्षी पुलिस दूरसंचार भर्ती (272 पद) शामिल है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
