उत्तराखंड
ब्रेकिंग: देहरादून मार्ग काली मंदिर के पास पेड़ हुआ हवा से धराशाही, कोई नुकसान नहीं…
ऋषिकेश: बदलते मौसम और तेज हवाओं के चलते ऋषिकेश देहरादून मार्ग पर एक विशालकाय पेड़ टूटकर गिर गया, जिससे सड़क पर लंबा जाम लग गया, वन कर्मियों को सूचना देने के बावजूद कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। मजबूरन राहगीरों ने खुद मिलकर सड़क से पेड़ हटाया, जिसके बाद कहीं जाकर मार्ग पर आवाजाही शुरू हो पाई।
आज दोपहर तेज हवाओं के कारण ऋषिकेश देहरादून मार्ग पर अचानक एक पेड़ टूट कर गिर गया, पेड़ गिरने की वजह से सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया, पेड़ को हटाने को लेकर वन विभाग से संपर्क किया गया लेकिन काफी देर तक कोई भी कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा और पेड़ को सड़क से नहीं हटाया।
राहगीर कौशल बिजलवाण ने बताया कि पेड़ गिरने की वजह से दोनों तरफ आवाजाही बंद हो गई थी, स्थानीय लोगों ने मिलकर खुद ही सड़क पर गिरे पेड़ को किनारे किया, जिसके बाद आवाजाही फिर से शुरू हो पाई।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
