उत्तराखंड
ब्रेकिंग: देहरादून से बड़ी खबर, बस कार की भिड़ंत, मचा हड़कम्प
देहरादून। उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजधानी दून के लच्छीवाला में आज सुबह करीब साढ़े सात बजे बस और कार में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गए।
वहीं बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। गनीमत यह रही कि, हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। कुछ लोगों को हल्की चोटे आई हैं। जानकारी के अनुसार, रोडवेज बस ( वाहन संख्या UK 07 PA 3112) यात्रियों को लेकर देहरादून से पौड़ी जा रही थी।
इसी दौरान शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे लच्छीवाला के पास तेज रफ्तार बस ने Maruti 800 कार ( वाहन संख्या UK 07 X 3418) को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे दोनों वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। इससे मौके पर लोगों में चीख पुकार मच गई।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
