उत्तराखंड
ब्रेकिंग: यहां आरक्षण के अनन्तिम प्रकाशन के बाद चार आपत्तियां दर्ज, डीएम ने किया निस्तारण…
बागेश्वर: नगर निकाय चुनाव की तैयारियां जोरों पर है। नगर पालिका परिषद बागेश्वर एवं नगर पंचायत कपकोट व गरुड़ के कक्षों का आरक्षण के अनन्तिम प्रकाशन के बाद चार आपत्तियां प्राप्त हुई। प्राप्त आपत्तियों के निस्तारण को लेकर रविवार को जिलाधिकारी आशीष भटगांई की अध्यक्षता में सुनवाई हुई और सभी आपत्तियों का निस्तारण किया गया।
नगर पालिका बागेश्वर के वार्ड संख्या 9 मंडल सेरा दक्षिण की दो एवं वार्ड संख्या 10 मां चंडिका से एक आपत्ति दर्ज थी जिसका निस्तारण किया गया। नगर पंचायत कपकोट की वार्ड संख्या 6 पालीडुंगरा से एक आपत्ति प्राप्त हुई थी,जिसका निस्तारण किया गया। जबकि नगर पंचायत गरुड़ में कोई आपत्ति दर्ज नही हुई थी। इस दौरान एसडीएम मोनिका, अनुराग आर्या,जितेंद्र वर्मा,ईओ मोहम्मद यामीन शेख,अनुज कुमार आदि उपस्थित रहे।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रिस्पना पुनर्जीवन अभियान को मिली रफ्तार, डीएम ने गठित कराई टास्कफोर्स; 7 दिन में मांगा एक्शन प्लान
सनातन संस्कृति त्याग और परमार्थ की प्रेरणा देती है : मुख्यमंत्री धामी
पीएम की प्रेरणा से 4 हजार किमी साइकिल चला चुके नवीन, नड्डा ने बढ़ाया हौसला..
शांतिकुंज पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा और मुख्यमंत्री धामी ने शैलदीदी का लिया आशीर्वाद
प्रकोष्ठों को जन-जन तक पहुंचानी होंगी सरकार की उपलब्धियां : मुख्यमंत्री धामी
