Connect with us

बयान: गिरफ्तार होते ही बोरा का आया बयान, पढ़े क़्या कहा…

उत्तराखंड

बयान: गिरफ्तार होते ही बोरा का आया बयान, पढ़े क़्या कहा…

उत्तराखंड। आपको बता दें नैनीताल दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा जो दुष्कर्म एवं पोक्सो एक्ट में आरोपित है और लंबे समय से पुलिस को चकमा देते आ रहे थे आखिरकार उन्हें बुधवार को पुलिस ने उत्तरप्रदेश के रामपुर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के बीच मुकेश बोरा ने पूरे प्रकरण में अब अपना बयान दिया है, बोरा ने कहा की उन्हें षड्यंत्र के तहत फसाया गया है वहीं पूरे मामले पर एसएसपी नैनीताल ने पूरी जानकारी दी है।

यह भी पढ़ें 👉  बालावाला में विराट हिंदू सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…

पूर्व भाजपा नेता मुकेश बोरा पर विधवा महिला से दुष्कर्म और उसकी 12 साल की बेटी से छेड़छाड़ का आरोप था जिसके बाद महिला की तहरीर पर पुलिस ने बोरा के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद जब पुलिस बोरा को गिरफ्तार करने निकली तो वह फरार हो गया था जिसे बुधवार को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  High Wire : Read Book

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस की पांच टीमें मुकेश बोरा की तलाश कर रही थी इस बीच पुलिस ने मुकेश बोरा को भगाने वाले लोगों के खिलाफ भी मंगलवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दिया था। पुलिस ने बोरा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। बोरा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें यूपी, राजस्थान, पंजाब और दिल्ली में दबिश दे रही थी

यह भी पढ़ें 👉  वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश

इधर आरोपी मुकेश बोरा ने गिरफ्तार होते ही कहा की उसके खिलाफ राजनीति साजिश रची गई जो लोग उसे चुनाव में हारा नही पाये उन्होंने मुझे बदनाम करने की कोशिश उसने कहा कि उसे न्याय पालिका और गोलजू देवता पर पुरा भरोसा है जल्द ही सब ठीक होगा।

Latest News -
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

VIDEO ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
To Top