उत्तराखंड
प्रदेश सरकारी और अशासकीय स्कूलों के कक्षा छह से 12 तक ऐसी होगी किताबे…
उत्तराखंड के स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर है। बताया जा रहा है कि अगले सत्र से प्रदेश सरकारी और अशासकीय स्कूलों के कक्षा छह से 12 तक के छात्रों को विज्ञान, गणित और नागरिक शास्त्र की द्विभाषी किताबें उपलब्ध कराई जाएंगी। जिससे छात्र-छात्राओ को पढ़ने में आसानी होगी।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में विभिन्न विभागों की समीक्षा करते हुए कई निर्देश दिए। इस दौरान स्कूली शिक्षा को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्कूली शिक्षा के साथ व्यावसायिक शिक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। जिन जिलों में विद्यालयी शिक्षा के तहत विद्यार्थी ड्रॉप आउट हो रहे हैं, इनके कारणों का अध्ययन किया जाए। ड्रॉप आउट बच्चों की संख्या कम करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएं। सरकारी स्कूलों में छात्र संख्या बढ़ाने के प्रयास हों।
वहीं उन्होंने कहा कि स्कूली पाठ्यक्रम में एनसीईआरटी की ऐसी किताबो तो उपलब्ध कराया जाए। जिसमें प्रत्येक विषय की पुस्तक में बांया पेज हिंदी और दाहिना पेज अंग्रेजी भाषा में हो। इससे हिंदी और अंग्रेजी माध्यम के बच्चों के लिए पढ़ाई करना और सहज हो सकेगा। साथ ही उन्होंने पीएमश्री के तहत राज्य के चयनित 142 स्कूलों के लिए सभी आवश्यक जरूरी सुविधाएं जुटाई जाएं।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रुद्रप्रयाग: ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने और पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण पहल
जिलाधिकारी ने किया ग्राम खोली स्थित क्रिटिकल केयर ब्लॉक का औचक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में HEOC निर्माण में अभूतपूर्व प्रगति, उत्तराखंड की स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में बड़ी छलांग
मुख्यमंत्री ने 142 नवनियुक्त असिस्टेंट प्रोफेसर्स को प्रदान किए नियुक्ति पत्र
नगर निगम देहरादून में 46 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास – लोकापर्ण
