Connect with us

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बजट सत्र की उपलब्धियों को ऐतिहासिक बताया…

उत्तराखंड

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बजट सत्र की उपलब्धियों को ऐतिहासिक बताया…

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बजट सत्र की उपलब्धियों को ऐतिहासिक बताते हुए, इसके संपन्न होने पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि यह सत्र विकसित उत्तराखंड के दस्तावेज और प्रदेश भू संपदा और स्वरूप को संरक्षित करने वाले विधेयक पारित होने के लिए याद किया जाएगा।

उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, यह सत्र समावेशी, सतत विकास, समरसता आधारित बजट के साथ सशक्त भू कानून पारित होने के लिए भी जाना जाएगा। उन्होंने नमो और ज्ञान के सिद्धांत पर आधारित बजट पारित करने के लिए धामी सरकार समेत समूचे सदन का आभार व्यक्त किया है। नवाचार, आत्मनिर्भर, महान विरासत और ओजस्वी विचारों को समर्पित इस बजट को उन्होंने गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी, सबके लिए कल्याणकारी बताया। कहा, इस बजट में कृषि, उद्योग, ऊर्जा, अवसरंचना, संयोजकता, पर्यटन और आयुष को आधार बनाया गया है। जिसके पारित होने पर हम विकसित उत्तराखंड की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ गए हैं। क्योंकि सरकार की बजटीय नीतियों पर अमल होने से आधारभूत संरचनाओं में सुधार, औद्योगिक परिवेश की समृद्धि और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों को मिलना तय है।

यह भी पढ़ें 👉  Ms Diva Ebony Big Tits BBW of DivineBreasts.com | Ebook Free Download

वहीं उन्होंने इस सत्र को सशक्त भू कानून पारित कर प्रदेश में इतिहास रचने वाला भी बताया। उन्होंने कहा, जनभावनाओं के अनुशार लाया गया यह विधेयक राज्य की भूसंपदा और स्वरूप को संरक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस कानून के जमीन पर उतरने के बाद, राज्य की इंच इंच भूमि का सुरक्षित और संवर्धन होना निश्चित है। हमारी सरकार इस विधेयक के पारित होने के साथ ही, जनता से किए संकल्पों को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें 👉  Toute la lumière que nous ne pouvons voir | (E-Book EPUB)

उन्होंने विकासोन्मुखी एवं जनकल्याणकारी बजट के साथ भू कानून संशोधन विधेयक के सदन में पारित होने पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है।

Latest News -
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

VIDEO ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

उत्तराखंड

Testament mit Hund – (Deutsch)

उत्तराखंड

Public administration | [E-Book PDF]

Advertisement
To Top