उत्तराखंड
चारधाम यात्रा से जुड़ा बड़ा अपडेट, केदारनाथ के लिए पंजीकरण पर लगी इस दिन तक के लिए रोक…
Chardham Yatra: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा जारी है। चारधाम यात्रा से जुड़ा बड़ा अपडेट आ रहा है। बताया जा रहा है कि केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए पंजीकरण पर अब 15 मई तक रोक लगा दी गई है। 15 तक नए पंजीकरण नहीं कराए जाएंगे। ये फैसला खराब मौसम के चलते लिया गया है। चारधाम यात्रा में अब तक दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों का आंकड़ा पांच लाख पार हो गया है। केदारनाथ धाम में सबसे अधिक 1.75 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते केदारनाथ धाम के लिए 15 मई तक नए पंजीकरण पर रोक लगाई गई। इस दौरान जो यात्री पहले पंजीकरण कर चुके हैं वे यात्रा कर सकेंगे।बताया जा रहा है कि 13 मई तक केदारनाथ के लिए 1.45 लाख यात्री पंजीकरण करा चुके है। वहीं आज से केदारनाथ धाम के लिए 13 मई की हेली टिकटों की बुकिंग हुई। आईआरसीटीसी का पोर्टल ऑनलाइन टिकट बुकिंग के लिए दोपहर 12 बजे खुला।
बता दें कि बुकिंग करने के लिए सबसे पहले आपको केदारनाथ की यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.heliyatra.irctc.co.in पर अप्लाई करें। इसके बाद आपको लॉग इन आईडी बनानी होगी। जिसके बाद बुकिंग के लिए आईटी प्रोफाइल खुलेगी। यात्री को हेली ऑपरेटर कंपनी का चयन करने के बाद यात्रा की तिथि और स्लॉट टाइम भरना होगा। इसके साथ ही यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या और जानकारी देनी होगी। इस प्रक्रिया को पूरी करने के बाद पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। ओटीपी डालने के बाद टिकट राशि का ऑनलाइन भुगतान कर टिकट बुक हो जाएगा।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रिस्पना पुनर्जीवन अभियान को मिली रफ्तार, डीएम ने गठित कराई टास्कफोर्स; 7 दिन में मांगा एक्शन प्लान
सनातन संस्कृति त्याग और परमार्थ की प्रेरणा देती है : मुख्यमंत्री धामी
पीएम की प्रेरणा से 4 हजार किमी साइकिल चला चुके नवीन, नड्डा ने बढ़ाया हौसला..
शांतिकुंज पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा और मुख्यमंत्री धामी ने शैलदीदी का लिया आशीर्वाद
प्रकोष्ठों को जन-जन तक पहुंचानी होंगी सरकार की उपलब्धियां : मुख्यमंत्री धामी
