उत्तराखंड
ANM के 824 पदों की भर्ती पर लेकर बड़ा अपडेट, इस कारण आठ पदों पर रुकी नियुक्ति…
डॉ0 विनीता शाह, महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा आज अवगत कराया गया है कि उत्तराखण्ड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड द्वारा जारी स्वास्थ्य कार्यकर्ता महिला के रिक्त 824 पदों की भर्ती को लेकर कुछ लोगो में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए विभाग द्वारा यह स्पष्ट किया जाता है कि कुल 824 पदों में से केवल 8 पदों पर ही तकनीकि दिक्कत के कारण चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्तियों को अग्रिम आदेशों तक स्थगित किया गया है।
महानिदेषक द्वारा अवगत कराया गया कि उत्तराखण्ड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड की ओर से स्वास्थ्य कार्यकर्ता महिला के रिक्त 824 पदों की भर्ती को लेकर दिनांक 15.03.2022 के सापेक्ष चयन परिणाम घोषित किया गया एवं चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड द्वारा अवगत कराया गया है कि इस परीक्षा परिणाम का पुनः अवलोकन करने के बाद यह तथ्य संज्ञान में आया है कि कुल आठ पदों पर त्रुटि हुई है जिस कारण इन 8 चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्तियों को अग्रिम आदेशों तक स्थगित रखा गया है ।
जिस कारण इन अभ्यर्थियों में से एक पद अल्मोडा एक पद हरिद्वार तथा जनपद पौडी, उत्तरकाशी एवं पिथौरागढ के दो-दो पदों पर चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्तियों को अग्रिम आदेशों तक स्थगित किया गया है। वहीं बाकी राज्य में स्वास्थ्य कार्यकर्ता महिला के शेष 816 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्तियों को शीघ्र पूर्ण करने के लिए कहा गया है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
