उत्तराखंड
भारतीय रेलवे का बड़ा अपडेट, कोहरे के कारण ये ट्रेने निरस्त, देखें…
Railway Update: भारतीय रेलवे की तरफ से बड़ा अपडेट आया है। प्रशासन द्वारा आगामी माह में पड़ने वाले घना कोहरा के कारण उत्तराखंड से चलने वाली कई ट्रेने निरस्त की है। बतायाा जा रहा है कि इज्जतनगर मंडल पर संचालित होने वाली गाड़ियों का निरस्तीकरण एवं आंशिक निरस्तीकरण निम्नवत तिथियों में किया जायेगा। इसलिए आप भी ट्रेन का शेड्यूल देख कर ही घर से निकले।
बताया जा रहा है कि गाड़ी संख्या 13020 काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस दिसम्बर, 2022 में 6, 13, 20 व 25; जनवरी, 2023 में 3, 10, 17, 24 व 31; फरवरी, 2023 में 7, 14, 21 व 28 को निरस्त रहेगी। जबकि गाड़ी संख्या 13019 हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस दिसम्बर, 2022 में 4, 11, 18 व 25; जनवरी, 2023 में 1, 8, 15, 22 व 29; फरवरी, 2023 में 5, 12, 19 व 26 को निरस्त रहेगी।
वहीं गाड़ी संख्या 12319 कोलकता-आगरा छावनी एक्सप्रेस दिसंबर 2022 में 7, 14, 21 एवं 28; जनवरी, 2023 में 4, 11, 18 एवं 25 फरवरी 2023 में 1, 8, 15 एवं 22 को तथा गाड़ी संख्या 12320 आगरा छावनी-कोलकता एक्सप्रेस दिसंबर, 2022 में 8, 15, 22 एवं 29; जनवरी, 2023 में 5, 12, 19 एवं 26; फरवरी, 2023 में 2, 9, 16 एवं 23 को मथुरा-आगरा-मथुरा स्टेशनों के मध्य संचलन निरस्त रहेगा।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
