उत्तराखंड
Big news: मंत्री गणेश जोशी पर जांच होगी या नहीं, 25 सितंबर कैबनेट मे होगा फैसला…
देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक 11 सितंबर को न होकर अब 25 सितंबर को होंगी। इस कैबिनेट बैठक पर विपक्ष भी नजर गड़ाए बैठा है क्योंकि इस बैठक में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के भाग्य का फैसला भी होगा।
सीएम धामी को पार्टी की ओर से मिली जिम्मेदारी के कारण आज दिल्ली जाना होगा और कल यानी 12 सितंबर को सीएम जम्मू कश्मीर में चुनाव प्रचार के लिए रोड शो करेंगे।
बुधवार को मंत्रिमंडल की बैठक तय की गई थी। लेकिन मुख्यमंत्री के दिल्ली जाने और जम्मू कश्मीर में पार्टी की ओर से प्रचार के लिए जिम्मेदारी देने से बैठक को स्थगित कर दिया किया गया।
कांग्रेस इस कैबिनेट बैठक से पहले ही लगातार सरकार को घेर कर दबाव बना रही है, इसका बड़ा कारण विजिलेंस द्वारा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी पर मुकदमा दर्ज करने की मांगी गई अनुमति है।
कांग्रेस इस मामले में राज्यपाल से भी मिली है और लगातार सरकार को घेरने की कोशिश में लगी हुई है।
अब 25 सितंबर को यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या आप कम धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक विजिलेंस को मंत्री गणेश जोशी पर मुकदमा दर्ज करने की अनुमति देगी भी या नहीं!
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रिस्पना पुनर्जीवन अभियान को मिली रफ्तार, डीएम ने गठित कराई टास्कफोर्स; 7 दिन में मांगा एक्शन प्लान
सनातन संस्कृति त्याग और परमार्थ की प्रेरणा देती है : मुख्यमंत्री धामी
पीएम की प्रेरणा से 4 हजार किमी साइकिल चला चुके नवीन, नड्डा ने बढ़ाया हौसला..
शांतिकुंज पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा और मुख्यमंत्री धामी ने शैलदीदी का लिया आशीर्वाद
प्रकोष्ठों को जन-जन तक पहुंचानी होंगी सरकार की उपलब्धियां : मुख्यमंत्री धामी
