उत्तराखंड
बड़ी खबरः उत्तराखंड सचिवालय में अधिकारियों के हुए प्रमोशन, मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, देखें लिस्ट…
देहरादूनः उत्तराखंड सचिवालय से बड़ी खबर आ रही है। नौकरशाही में फेरबदल की खबरों के बीच बड़े स्तर पर अधिकारियों के प्रमोशन किए गए है। धामी सरकार ने सात अधिकारियों के प्रमोशन कर उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। संयुक्त सचिव लक्ष्मण सिंह को अपर सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उप सचिव राजेंद्र सिंह पतियाल को संयुक्त सचिव बनाया गया है। जबकि अनु सचिव प्रदीप कुमार शुक्ला को उप सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं अनुभाग अधिकारी गिरीश चंद्र जोशी को अनु सचिव बनाया गया है। तो वहीं समीक्षा अधिकारी जसवंत सिंह चौहान , शेर अली , बिशन सिंह चौहान को अनुभाग अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
गौरतलब है किनई सरकार के गठन के बाद से मुख्यमंत्री सचिवालय से लेकर शासन स्तर पर नौकरशाहों को बदलने की चर्चाएं हैं। पुलिस विभाग में भी बदलाव दिखाई दे सकता है। माना जा रहा है कि पहले आईएएस अफसरों, प्रांतीय सेवा के अधिकारियों में बदलाव होगा और उसके बाद भारतीय पुलिस सेवा और भारतीय वन सेवा के अधिकारियों के भी तबादले हो सकते हैं।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
