उत्तराखंड
बड़ी खबर: पुलिस ने किये ताबड़तोड़ 6 लाख 80 हजार के चालान, पढ़ें क्यों…
टिहरी। जनपद टिहरी गढ़वाल के अंतर्गत थाना मुनिकीरेती क्षेत्र में पुलिस की ओर से सत्यापन अभियान चलाया गया जिसमें 68 मकान मालिकों का चालान किया गया इन सब पर 6.80 लाख रुपए जुर्माना किया गया।
थाना प्रभारी निरीक्षक रितेश साह ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल नवनीत सिंह भुल्लर की ओर से समस्त थाना क्षेत्र को अपने- अपने क्षेत्र में मकान मालिकों और किरायेदारों के सत्यापन के साथ-साथ यहां रह रहे संदिग्ध लोगों की पहचान करने के निर्देश दिए गए थे। पुलिस की ओर से ढालवाला क्षेत्र में चीनी गोदाम रोड, कंडारी मोहल्ला व्यास मोहल्ला, आदर्श कॉलोनी वार्ड 10 नंबर, वार्ड नंबर 11 में प्रातः छह बजे से सत्यापन अभियान चलाया गया। उक्त अभियान के दृष्टिगत थाना स्तर पर चार टीमों का गठन किया गया।
थाना पुलिस द्वारा बाहरी व्यक्तियों व किरायदारों का सत्यापन न कराने वाले 68 मकान मालिकों का 10-10 हजार यानि कुल 6.80 लाख रूपए के चालान किये गये, जो न्यायालय प्रेषित किये जाएंगे।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रिस्पना पुनर्जीवन अभियान को मिली रफ्तार, डीएम ने गठित कराई टास्कफोर्स; 7 दिन में मांगा एक्शन प्लान
सनातन संस्कृति त्याग और परमार्थ की प्रेरणा देती है : मुख्यमंत्री धामी
पीएम की प्रेरणा से 4 हजार किमी साइकिल चला चुके नवीन, नड्डा ने बढ़ाया हौसला..
शांतिकुंज पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा और मुख्यमंत्री धामी ने शैलदीदी का लिया आशीर्वाद
प्रकोष्ठों को जन-जन तक पहुंचानी होंगी सरकार की उपलब्धियां : मुख्यमंत्री धामी
