उत्तराखंड
Big news: कुमांऊ में मर्डर से मची सनसनी,आज तड़के हुई वारदात, जांच शुरू,,

गदरपुरः ऊधमसिंहनगर जनपद के गदरपुर में आज सुबह हत्या की वारदात से सनसनी मच गई है। यहां एनएच-74 पर पंचर बनाने वाले युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जब मृतक युवक की मां मौके पर पहुंची तो खून पसरा देखकर चीख पुकार मचा दी। आवाज सुनकर परिवार के अन्य लोग भी पहुंच गए। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मामले की तफ्तीश की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक गदरपुर के ग्राम मसीत निवासी 19 वर्षीय फरमान स्व जहूर अहमद की घर के पास एनएच-74 पर चांद मुस्लिम नाम से होटल है। होटल से लगी बाइक पंक्चर की दुकान भी है। वह बाइक पंक्चर बनाता था और छोटे भाई 16 वर्षीय अकील के साथ दुकान में सो जाता था। जबकि उसके दो बड़े भाई घर में परिवार के साथ सोते हैं।
मंगलवार सुबह चार बजे फरमान की मां रफीकन घर के बाहर झाड़ू लगाते हुए होटल पहुंची तो दुकान में खून से लथपथ फरमान पड़ा था। रफीकान के रोने की आवाज सुनकर स्वजन मौके पर पहुंचे। देखा कि रफीकन की गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी। पास में कारतूस के दो खोखे बरामद हुए हैं। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। गोली मारकर हत्या करने की वजह पता करने में पुलिस जुटी है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
