उत्तराखंड
नैनीताल हाईकोर्ट से बड़ी खबर, तीन नए जजों ने ली शपथ, संभाला कार्यभार…
Uttarakhand News: नैनीताल हाईकोर्ट के लिए आज का दिन काफी खास रहा। हाईकोर्ट को आज तीन नए जज मिल गए है। मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी ने तीनों नए जजों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई है। जिसके बाद अब उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार नैनीताल हाईकोर्ट में अब जल्द काम हो सकेंगे। क्योंकि हाईकोर्ट को आज नए जज मिल गए है। नवनियुक्त न्यायाधीशों ने आज से ही कार्यभार संभाल लिया है। ये नए जज वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश थपलियाल, पंकज पुरोहित और रजिस्ट्रार जर्नल विवेक शर्मा भारती है।
बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति की नियुक्ति, केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय के नोटिफिकेशन के बाद नवनियुक्त न्यायाधीशों को राज्यपाल की सहमति पर मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति विपिन सांघी की ओर से पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस शपथ ग्रहण समारोह में हाईकोर्ट के न्यायाधीशगण, बड़ी संख्या में न्यायिक अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, अधिवक्ता सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
