उत्तराखंड
Big Breaking: जब सीएम धामी अचानक पहुंच गए पल्टन बाजार, फिर…
Bदेहरादूनः उत्तराखंड में सीएम धामी कुर्सी पर बैठते ही एक्शन में है। कम समय में सीएम ने जनता के दिल में जगह बना ली है। आज सीएम धामी अचानक देर शाम मौका पाकर सीधे पलटन बाजार पहुंच गए। जहां लोगों से जन संपर्क किया। साथ ही व्यापारियों से बात करते हुए बीजेपी के पक्ष में वोट करने की अपील की।
बता दें कि उत्तराखंड में चुनावी दौर जारी है। छोटे से बड़े नेता प्रचार-प्रसार में जुट गए है। इसी कड़ी में सीएम धामी चुनावी समर में डोर टू डोर कंपेन चल रहा है। जहां शनिवार सुबह सीएम धामी उत्तरकाशी में केदारदत्त के लिए घर घर जाकर वोट मांग रहे थे। तो वहीं देर शाम दून के पल्टन बाजार पहुंच गए। यहां उन्होंने दूकानदारों से बात की। साथ ही सीएम ने बीजेपी को वोट देने की अपील की।
सीएम ने कहा कि राष्ट्र व राज्य हित में भारतीय जनता पार्टी जरूरी है लिहाजा बढ़-चढ़कर मतदान करें। इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ विधायक राज पूर्वा भारतीय जनता पार्टी की राजपुर रोड सीट से प्रत्याशी खजान दास भी मौजूद रहे।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
