उत्तराखंड
Big breaking: जालसाज हैकर्स ने मेयर ऋषिकेश की FB कर दी हैक, साइबर पुलिस जुटी जांच…
देहरादून: ऋषिकेश नगर निगम महापौर का वेरीफाइड फेसबुक पेज किसी अज्ञात के द्वारा हैक किए जाने के संबंध में एक तहरीर ऋषिकेश कोतवाली प्रभारी को दी गई है। आज ऋषिकेश कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक को एक तहरीर दी गई ।

जिसमें ऋषिकेश नगर निगम महापौर के जनसंपर्क अधिकारी अजय बिष्ट ने बताया है कि ऋषिकेश नगर निगम महापौर अनीता ममगाई का वेरीफाइड फेसबुक पेज किसी अज्ञात के द्वारा हैक कर लिया गया है। जिसको उन्होंने अपने आईटी सेल को उक्त समस्या के बारे में बताया था, जिससे पता चला है कि उनका अकाउंट हैक कर लिया गया है और अज्ञात व्यक्ति के द्वारा फेसबुक पर से गेम व अन्य पोस्ट अपलोड की जा रही है और वर्ष 2022 की भी सारी पोस्ट जारी साइड पर से हटा दी गई है।
उन्होन शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि यदि महापौर के वेरीफाइड फेसबुक पेज के ठीक होने तक कोई भी भ्रामक और गलत पोस्ट अपलोड की जाती है तो इस पोस्ट की जिम्मेदारी उनकी नहीं होगी। थाना प्रभारी को दी गई तहरी में फेसबुक के वेरीफाइड पेज से छेड़छाड़ करने वाले अज्ञात के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की गई है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
