उत्तराखंड
Big Breaking: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बने करन माहरा, यशपाल आर्य को मिली नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी
देहरादून: उत्तराखंड में कांग्रेस ने लंबे इंतजार के बाद आखिरकार नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस अध्यक्ष का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी पार्टी आलाकमान ने करन माहरा को सौंप दी है। वहीं नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य को बनाया गया है। वहीं भुवन कापड़ी को उप नेता विधानसभा बनाया गया हैं। रविवार को इसकी औपचारिक घोषणा कर दी गई है।

बता दें कि 49 वर्षीय करण माहरा अल्मोड़ा जिले के रानीखेत सीट से पूर्व विधायक रहे हैं। जबकि यशपाल आर्य उधमसिंह नगर की बाजपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं। खास बात यह है कि इस बार कुमाऊं को कांग्रेस ने कासी प्राथमिकता दी है और अध्यक्ष से लेकर नेता प्रतिपक्ष और उपनेता प्रतिपक्ष भी कुमाऊं से ही बनाए गया है।
गौरतलब है कि वर्ष 2024 के आम चुनाव और वर्ष 2027 के विस चुनाव को ध्यान में रखते हुए पार्टी ऐसे चेहरों को कमान सौंपना चाहती है, जो क्षेत्रीय-जातीय समीकरण में फिट बैठने के साथ नई लीडरशिप को भी उभारें। ऐसे में करण माहरा और यशपाल आर्य पर बड़ी जिम्मेदारी होगी।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
