उत्तराखंड
बड़ा हादसाः उत्तराखंड में यहां दर्दनाक हादसे में GIC पूर्व प्रिंसिपल की मौत, एक गंभीर घायल…
रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में दर्दनाक हादसों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। दर्दनाक हादसे की खबर रुद्रप्रयाग से आ रही है। यहां सड़क हादसे में राजकीय इंटर कॉलेज अगस्त्यमुनि के सेवानिवृत प्राचानाचार्य जेपी चमोला की मौत हो गई। जबकि उनका साथी भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना से क्षेत्र में कोहराम मच गया है। स्कूल में भी मातम पसर गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा अगस्त्यमुनि नगर पंचायत के सिल्ली बाजार में हुआ है। बताया जा रहा है कि सोमवार देर शाम एक तेज रफ्तार वाहन ने बाजार में दो लोगों को रौंद दिया। जिसमें एक की मौत हो गई है। मृतक की शिनाख्त राजकीय इंटर कॉलेज अगस्त्यमुनि के सेवानिवृत्त प्राचानाचार्य जेपी चमोला के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जेपी चमोला अपने दोस्त अरविन्द बैंजवाल के साथ सड़क किनारे खड़े थे। तभी देर रफ्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि इस दौरान वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
आनन-फानन में राहगिरों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को अगस्त्यमुनि के सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं परिवार में कोहराम मच गया है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
