Connect with us

चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 22 मार्च से, ऐसे करें पूजा, जानें शुभ मुहुर्त…

उत्तराखंड

चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 22 मार्च से, ऐसे करें पूजा, जानें शुभ मुहुर्त…

Chaitra Navratri 2023: चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 22 मार्च दिन बुधवार से हो रही है। जगत जननी मां दुर्गा का पर्व चैत्र नवरात्रि 22 मार्च 2023 (Chaitra Navratri 2023 start date) से आरंभ हो जाएगी और 30 मार्च 2023 को नवमी (Chaitra Navratri 2023 End date) को समाप्त होगी। मां आदिशक्ति की उपासना के पावन पर्व का भक्त काफी इंतजार करते हैं और पूरे परिवार के साथ कलश स्थापना कर मां दुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना करते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  त्योहारी सीजन में मावा, पनीर, घी और मिठाइयों की जांच समेत अन्य खाध्य पदार्थों की जांच तेज

बताया जा रहा है कि चैत्र माह की प्रतिपदा तिथि 21 मार्च 2023 को रात 10 बजकर 52 मिनट से आरंभ होगी और अगले दिन 22 मार्च 2023 को रात 8 बजकर 20 मिनट पर इसका समापन होगा। उदयातिथि के अनुसार नवरात्रि की शुरुआत 22 मार्च 2023 से होगी। चैत्र नवरात्रि के पहले दिन 22 मार्च 2023 को घटस्थापना के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 06:29 –  सुबह 07:39 तक है।

चैत्र नवरात्रि 2023 तिथियां

पहला दिन – 22 मार्च 2023 (प्रतिपदा तिथि, घटस्थापना): मां शैलपुत्री पूजा
दूसरा दिन – 23 मार्च 2023 (द्वितीया तिथि): मां ब्रह्मचारिणी पूजा
तीसरा दिन – 24 मार्च 2023 (तृतीया तिथि): मां चंद्रघण्टा पूजा
चौथा दिन – 25 मार्च 2023 (चतुर्थी तिथि): मां कुष्माण्डा पूजा
पांचवां दिन – 26 मार्च 2023 (पंचमी तिथि): मां स्कंदमाता पूजा
छठा दिन – 27 मार्च 2023 (षष्ठी तिथि): मां कात्यायनी पूजा
सांतवां दिन – 28 मार्च 2023 (सप्तमी तिथि): मां कालरात्रि पूजा
आठवां दिन – 29 मार्च 2023 (अष्टमी तिथि): मां महागौरी पूजा
नौवां दिन – 30 मार्च 2023 (नवमी तिथि): मां सिद्धिदात्री पूजा, राम नवमी

यह भी पढ़ें 👉  Unsere Verabredung mit dem Leben: Über das Leben im Hier und Jetzt | Buch

चैत्र नवरात्रि की रात में ऐसे करें पूजा

चैत्र नवरात्रि के पहले दिन से आखिरी दिन तक रात्रि में देवी के समक्ष घी का दीपक जलाएं और फिर दुर्गासप्तशती का पाठ करें। कहते हैं इससे देवी दुर्गा बेहद प्रसन्न होती है और साधक के हर कष्ट हर लेती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  El sabotaje amoroso / Estupor y temblores - eBooks
Latest News -
Continue Reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

VIDEO ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

To Top