Connect with us

बरते सावधानीः उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज और रेड अलर्ट, बिजली गिरने के भी आसार…

उत्तराखंड

बरते सावधानीः उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज और रेड अलर्ट, बिजली गिरने के भी आसार…

Weather Alert: उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि आज जहां कुछ जिलों में येलो अलर्ट है तो वहीं अगले तीन दिन भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट है। वहीं, छह को कुमाऊं के लिए ऑरेंज और गढ़वाल के लिए येलो अलर्ट है। सात अक्तूबर को भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। कुमाऊं मंडल में ज्यादा बारिश की आशंका जताई गई है। जिससे लोगों को सावधानी बरतने की अपील की गई है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार  सात अक्टूबर को बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि मौसम विभाग ने कुमाऊं मंडल के पर्वतीय जिले व गढ़वाल मंडल के पर्वतीय जिलों में प्रदेश में छह से आठ अक्टूबर तक भारी से बहुत भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है। सात अक्टूबर को बहुत भारी वर्षा को लेकर रेड अलर्ट है। लिहाज इस दौरान नदी-नालों के उफान पर आने और पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन की चेतावनी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  सरस्वती शिशु मंदिर ताड़ीखेत में मुख्यमंत्री का विद्यार्थियों से संवाद

प्रदेश में मौसम कुछ दिन साफ रहने के बाद फिर करवट बदलने लगा है। मैदान से लेकर पहाड़ तक धूप के साथ बादलों की आंख-मिचौनी शुरू हो गई है। बुधवार को प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये हैं। देहरादून में कहीं-कहीं गरज और तेज हवाओं के साथ मध्यम से तेज बौछार पड़ रही हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन की चेतावनी इसके बाद छह से आठ अक्टूबर तक प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें 👉  ऑल इंडिया गोरखा एक्स-सर्विसमेन्स वेलफेयर एसोसिएशन की 75वीं वर्षगांठ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

बताया जा रहा है कि सात अक्तूबर को कुमाऊं के सभी एवं गढ़वाल के कुछ जिलों में बहुत भारी बारिश की संभावना है। आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। इसके लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, आपदा प्रबंधन एवं जिला प्रशासन को सूचना भेज दी गई है। सभी को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है।  खासकर कुमाऊं में अत्यंत भारी वर्षा हो सकती है। इस दौरान नदी-नालों में बाढ़ के हालात, मैदानों में जलभराव होने की आशंका है। पर्वतीय क्षेत्रों में चट्टान खिसकने के साथ भूस्खलन हो सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने विभागों की प्रगति की समीक्षा की
Latest News -
Continue Reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

VIDEO ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

उत्तराखंड

Testament mit Hund – (Deutsch)

उत्तराखंड

Public administration | [E-Book PDF]

Advertisement
To Top