उत्तराखंड
बागेश्वर विधानसभा उपचुनावः कांग्रेस ने इन पर जताया भरोसा , प्रत्याशी का किया ऐलान…
बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव के लिए सभी पार्टीयां पूरी ताकत से खम ठोकने की तैयारी में है। चुनावी रणनीति और मुद्दों की सूची को इस तरह धार दी जा रही है कि जीत हासिल हो सके। कांग्रेस सत्तारूढ़ दल भाजपा को कड़ी टक्कर देने की सोच रहे है। ऐसे में कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी को छोड़कर आए बसंत कुमार को बागेश्वर उपचुनाव में अपना प्रत्याशी घोषित किया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने इसकी घोषणा की।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बागेश्वर जिले में उप चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ चुका है। जहां आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत कुमार और पूर्व प्रत्याशी भैरवनाथ टम्टा कांग्रेस में शामिल हुए तो वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने जहां दोनों नेताओं को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई तो वहीं सोमवार को कांग्रेस ने बसंत कुमार को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।
बताया जा रहा है कि कांग्रेस के प्रत्याशी बसंत कुमार पिछले तीन चुनाव से पार्टियां बदलते रहे हैं। उन्होंने वर्ष 2017 का चुनाव बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर लड़ा। चुनाव बाद उन्होंने फिर पाला बदला। वर्ष 2022 का चुनाव आम आदमी पार्टी के टिकट पर लड़ा। इस बार उपचुनाव में वह कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। कांग्रेस को यह उम्मीद है कि धामी सरकार के एक वर्ष से अधिक कार्यकाल में एंटी इनकंबेंसी फैक्टर रंग लाएगा। भर्ती घोटाले, अग्निपथ योजना, वनंतरा रिसार्ट की महिला कर्मचारी की हत्या से उपजी एंटी इनकंबेंसी का लाभ मिलेगा।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
शारदा रिवर फ्रंट से बदलेगी चम्पावत की तस्वीर, टनकपुर में ₹300 करोड़ से अधिक योजनाओं का शिलान्यास…
माघ खिचड़ी भोज में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, खड़ी होली की धुनों पर झूमा टनकपुर…
