उत्तराखंड
दुःसाहस: शोभा यात्रा पर पुलिस कर्मियों पर पथराव, कई घायल, हाई अलर्ट जारी…
हरिद्वार। हनुमान जयंती के अवसर पर निकाली जा रही शोभायात्रा पर देर शाम समुदाय विशेष के व्यक्तियों ने पथराव कर दिया। इसमें शोभायात्रा के साथ चल रहे मंडावर चौकी प्रभारी समेत 10 से अधिक लोग घायल हो गए। वहीं, इस घटना के बाद प्रदेश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया।
उपद्रवियों ने एक दूध के वाहन में तोड़फोड़ की और दो वाहनों में आग लगा दी। सूचना मिलते ही भगवानपुर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति बनी हुई है। मौके पर लगभग 800 ग्रामीण जमा हैं।
हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक योगेंद्र सिंह रावत का कहना है कि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। जिले के कई थानों की पुलिस फोर्स और पीएसी गांव में तैनात कर दी गई है।
-इन पर है आरोप
शोभायात्रा में समुदाय विशेष के व्यक्तियों शोभायात्रा पर पथराव करने का आरोप है जिससे वहां भगदड़ मच गई। इसमें शोभायात्रा के साथ चल रहे मंडावर चौकी प्रभारी आशीष नेगी के अलावा 10 से अधिक व्यक्ति घायल हो गए। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। बताया गया कि एक दूध के वाहन में भी तोड़फोड़ की गई। इसके अलावा उपद्रवियों ने दो और वाहन आग के हवाले कर दिए। सूचना पर भगवानपुर थानाध्यक्ष पीडी भट्ट पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति पर नियंत्रण पाया।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
