उत्तराखंड
उत्तराखण्ड के पहले पुलिस महानिदेशक अशोक कांत शरण का निधन, जानें इनके बारे में…
उत्तराखण्ड के पहले पुलिस महानिदेशक अशोक कांत शरण दुनिया को अलविदा कह गए । उन्होंने दिल्ली स्थित आवास में अंतिं सांस ली। उनके निधन पर आज दिनांक 23 सितम्बर, 2022 को पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड, देहरादून में उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी। उनके परिजनों के प्रति शोक संवेदना प्रकट करते हुए उत्तराखण्ड पुलिस में उनके द्वारा दिये गये अभूतपूर्व योगदान को याद किया गया।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार अशोक कांत शरण वर्ष 1965 बैच की आईपीएस अधिकारी थे। वह उत्तराखण्ड प्रदेश के प्रथम व संस्थापक पुलिस महानिदेशक (09 नवम्बर 2000 से 30 अप्रैल 2002 तक) रहे। अशोक कांत शरण ने उत्तराखण्ड पुलिस की मज़बूत नींव रखी। उन्होंने अपनी दूरदर्शिता से उत्तराखण्ड पुलिस का बुनियादी ढांचा विकसित कर पुलिस बल के विस्तार एवं सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होने अपने कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन से उत्तराखण्ड पुलिस की छवि को बेहतर बनाते हुए पुलिस कर्मियों के मनोबल को ऊंचा रखने के लिए अभूतपूर्व योगदान दिया।
इस अवसर पर ए बी लाल व आर एस मीणा- सेवानिवृत्त महानिदेशक, अपर पुलिस महानिदेशक, पीएसी/सीआईडी- पीवीके प्रसाद, अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन- अभिनव कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था- वी मुरूगेशन, पुलिस महानिरीक्षक, अभिसूचना एवं सुरक्षा- ए पी अंशुमान, पुलिस महानिरीक्षक, प्रशिक्षण- पूरन सिंह रावत, सहित सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
