उत्तराखंड
केदारनाथ उपचुनाव में अवसर के लिए आशा नौटियाल ने पार्टी नेतृत्व का जताया आभार
देहरादून/रुद्रप्रयाग 28 अक्टूबर । केदारनाथ विधानसभा प्रत्याशी के रूप में अवसर देने के लिए श्रीमती आशा नौटियाल ने केंद्र एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया है । जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा , मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के साथ पार्टी के सभी पदाकारियों और कार्यकर्ताओं का भी धन्यवाद किया।
भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में पिछले 10 सालों से केदारनाथ धाम का निर्माण कार्य चल रहा है न सिर्फ केदारनाथ की जनता ने बल्कि देश विदेश से आने वाले श्रद्धालु भी गवाह है कि प केंद्र राज्य सरकार ने केदारनाथ विकास के लिए किस तरह से काम किया है।
उनका कहना है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है केदारनाथ में प्रदेश सरकार लगातार काम कर रही है डबल इंजन सरकार का फायदा आम लोगों को मिल रहा है
एक बार फिर केदारनाथ की जनता का आशीर्वाद भाजपा को मिलेगा आशा नौटियाल का कहना है कि भाजपा में नारी शक्ति का हमेशा से सम्मान रहा है नारी शक्ति एकजुट होकर भाजपा को अपना जन समर्थन प्रदान करेंगी ।उनका कहना है कि भाजपा महिला मोर्चा की पूरी गंभीरता के चुनावी मैदान में है भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता पार्टी के पक्ष में जुटे हुए है
भाजपा केदारनाथ के विकास के साथ चुनावी मैदान में है और उन्हें पूरा भरोसा है कि जनता का आशीर्वाद जरूर मिलेगा। टिकट मिलने पर आशा नौटियाल ने कार्यकर्ताओं का आभार जताया है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
शारदा रिवर फ्रंट से बदलेगी चम्पावत की तस्वीर, टनकपुर में ₹300 करोड़ से अधिक योजनाओं का शिलान्यास…
माघ खिचड़ी भोज में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, खड़ी होली की धुनों पर झूमा टनकपुर…
