Connect with us

उत्तराखंड बोर्ड की अंक सुधार परीक्षा के लिए 15 जून से होंगे आवेदन…

उत्तराखंड

उत्तराखंड बोर्ड की अंक सुधार परीक्षा के लिए 15 जून से होंगे आवेदन…

Uttarakhand News: उत्तराखंड बोर्ड की अंक सुधार परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट आ रहा है। इस परीक्षा के माध्यम से फेल छात्र-छात्राओं को पास होने का मौका मिल रहा है। बताया जा रहा है कि बोर्ड ने अंक सुधार परीक्षा के शेड्यूल में बदलाव किया है। जिसका आदेश जारी किया गया है। अब इस परीक्षा के लिए 15 जून से आवेदन किए जा सकेंगे।

आप सभी लोग इस बात से तो बखूबी वाकिफ होंगे कि उत्तराखंड की बोर्ड की परीक्षा में कई छात्र असफल रहे हैं। जिसका परिणाम यह है कि छात्रों के द्वारा इस बात का काफी अफसोस किया जा रहा है, कि अब आगे क्या होगा?  ऐसे में इन छात्र-छात्राओं के लिए काम की खबर है। उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद रामनगर बोर्ड के हाईस्कूल और इंटर के उन परीक्षार्थियों के लिए जो अंक सुधार परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, उनके लिए बोर्ड के द्वारा 15 जून से आवेदन होंगे। पहले ये तिथि 20 जून थी जिसे संशोधित कर नया आदेश जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी के विज़न से बदली उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा की तस्वीर, उपलब्धियों का वर्ष रहा वर्ष 2025

बताया जा रहा है कि अंक सुधार परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क को लेकर फीस भी तय करने के साथ ही पूरी परिक्रिया तय कर दी गई है। हाईस्कूल स्तर पर परीक्षा फल सुधार के लिए परीक्षा शुल्क ₹200 प्रति विषय एवं ₹50 प्रमाणपत्र सह अंक पत्र के रूप में देना तय माना गया है। इसके अलावा इस परीक्षा में अनुसूचित जाति जनजाति एवं दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा शुल्क ₹100 निर्धारित की गई है, जबकि इंटरमीडिएट में परीक्षा फल सुधार के लिए परीक्षा शुल्क के रूप में ₹300 देना अनिवार्य है।

यह भी पढ़ें 👉  Ce que le jour doit à la nuit : eBook (EPUB, PDF)

आदेश में इस बात को भी कहा गया है कि परीक्षाफल सुधार परीक्षा एक समयबद्ध कार्यक्रम के रूप में आयोजित की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु परीक्षार्थी आवेदन के साथ परीक्षा शुल्क नकद विद्यालय में जमा परीक्षार्थी विद्यालय के प्रधानाध्यापक / प्रधानाचार्य के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन सम्पादित की जायेगी । परिषद् द्वारा कोई भी ऑफ – लाइन आवेदनपत्र स्वीकार नहीं किया जायेगा । परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन एवं शुल्क ( राजकोष में ई – चालान के द्वारा जमा विद्यालय के माध्यम से निम्न कार्यक्रमानुसार किया जाएगा ।

यह भी पढ़ें 👉  Cappare : eBooks

विवरण परीक्षाफल सुधार परीक्षा आवेदन प्रारंभ होने की तिथि 15 जून है। जबकि परीक्षार्थी द्वारा विद्यालय में शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 05 जुलाई 2023 है। वहींपरीक्षाफल सुधार परीक्षा आवेदनपत्र भरने की अंतिम तिथि भी 5 जुलाई ही है।  विद्यालय द्वारा शुल्क राजकोष में जमा करने की अंतिम तिथि 07 जुलाई 2023 है।

नोट- परीक्षा से सम्बन्धित विस्तृत जानकारी उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद् रामनगर ( नैनीताल ) की वेबसाइट www.ubse.uk.gov.in पर उपलब्ध है ।

Latest News -
Continue Reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

VIDEO ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

उत्तराखंड

Testament mit Hund – (Deutsch)

उत्तराखंड

Public administration | [E-Book PDF]

Advertisement
To Top