उत्तराखंड
ड्यूटी से गायब रहने पर डोईवाला शुगर मिल का एक और केन क्लर्क सस्पेंड…
देहरादून। ड्यूटी से गायब रहने पर डोईवाला शुगर मिल के एक और केन क्लर्क को सस्पेंड कर दिया गया है। मिल प्रशासन द्वारा इससे पहले भी मिल के कई कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई है। मुख्य गन्ना प्रबन्धक द्वारा मिल प्रशासन को बताया गया कि तौल लिपिक होशियार सिंह (सामयिक) मिल में उपस्थित होने के दौरान अधिकांशतः अपने कार्य स्थल से गायब रहते हैं। जिस कारण गन्ना विभाग से सम्बन्धित कार्यों में व्यवधान उत्पन्न होता है। होशियार, सिंह तौल लिपिक को पूर्व में कई बार अपनी कार्यशैली में सुधार लाने को मिल प्रशासन द्वारा निर्देशित किया गया था। लेकिन उन्होंने अपनी कार्यशैली में कोई सुधार नहीं किया।
अधिशासी निदेशक डीपी सिंह द्वारा बीती रात्रि लगभग 1 बजे किये गये औचक निरीक्षण के दौरान तौल लिपिक (सामयिक) होशियार सिंह अपनी ड्यूटी से अनुपस्थित पाये गये। शिफ्ट में तैनात समयपाल द्वारा मिल प्रशासन को बताया गया कि वो कार्यालय में 03 दिन से अपनी अनुपस्थिति चल रहे हैं। और सांय 06 से रात्रि 02 बजे तक की शिफ्ट में दूसरे तौल लिपिक प्रवीण कुमार उनके स्थान पर ड्यूटी कर रहे हैं। मिल प्रशासन को यह भी पता चला कि होशियार सिंह बिना अवकाश स्वीकृत कराये अपनी ड्यूटी से अनुपस्थित चल रहे हैं।
इसलिए उन्हें मिल में लागू स्थाई आदेश की धारा (ड)-1 (क), 1(ग), 1(ट) एवं 1(भ) के अन्तर्गत सस्पेंड कर निर्माण विभाग में अटैच कर दिया है। इस मामले की जाँच मुख्य अभियन्ता अभिषेक कुमार को सौपी गई है। जो एक सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट मिल प्रशासन को सौपेंगे।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
