Connect with us

ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में बजट सत्र कराने का एलान…

उत्तराखंड

ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में बजट सत्र कराने का एलान…

उत्तराखंड में बजट सत्र को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। शासन-प्रशासन बजट को लेकर कमर कस चुका है। बजट तैयार करने के लिए 27 फरवरी तक लोगों से सुझाव मांगे गए हैं। जिसके बाद बताया जा रहा है कि मार्च में धामी सरकार आम बजट 2023-24 पेश करने के लिए सत्र आहूत किया जाएगा। इस बार  ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में बजट सत्र कराने का एलान किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Beyond Adversary Democracy - [PDF]

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सरकार के साथ विधानसभा सचिवालय ने भी ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में बजट सत्र आयोजित करने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। बजट के लिए  विभागों से प्रस्ताव लिए जा रहे हैं। सरकार ने अच्छे बजट के लिए स्वाभाविक तौर पर जनता से सुझाव लेने शुरू कर दिए हैं। 27 फरवरी तक आनलाइन व आफलाइन, किसी भी माध्यम से सरकार को सुझाव दिए जा सकते हैं। राज्य के विकास से जुड़े बेहतर सुझावों को बजट में शामिल किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रप्रयाग: ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने और पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण पहल

बताया जा रहा है कि  पिछली बार सरकार ने बजट के लिए सुझावों के दृष्टिगत नैनीताल, देहरादून समेत अन्य स्थानों में जनता से संवाद किया था। वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की ओर से बजट सत्र गैरसैंण में कराने की घोषणा के बाद विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने कहा कि गैरसैंण में बजट सत्र कराने के लिए तैयार हैं। हालांकि बजट सत्र कब और कहां होगा, इसका फैसला सरकार करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम के निर्देश पर बच्चों की जान का जोखिम बने जिले के 76 जर्जर स्कूल भवन एक झटके में ध्वस्त
Latest News -
Continue Reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

VIDEO ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

उत्तराखंड

Testament mit Hund – (Deutsch)

उत्तराखंड

Public administration | [E-Book PDF]

Advertisement
To Top