उत्तराखंड
उमेश डोभाल स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार की घोषणा, इन्हें किया जाएगा सम्मानित…
Uttarakhand News: 2023 के लिए उमेश डोभाल पुरस्कारों की घोषणा हो गयी है। उमेश डोभाल स्मृति समारोह इस बार आठ और नौ अप्रैल को चमियाला (टिहरी) में होगा। इस वर्ष प्रतिष्ठित उमेश डोभाल स्मृति सम्मान जनसंघर्षों के माध्यम से लोक कल्याण के लिए समर्पित जोशीमठ बचाओ अभियान के संयोजक अतुल सती को दिया जाएगा। जबकि उमेश डोभाल स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार टनकपुर के हिमांशु जोशी को मिलेगा।
2023 का उमेश डोभाल स्मृति सम्मान अतुल सती (जोशीमठ) को दिया जायेगा जबकि उमेश डोभाल स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार (प्रिन्ट मीडिया) हिमांशु जोशी (नैनीताल) को, (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) कमलेश भट्ट (चम्पावत) एवं उमेश डोभाल स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार (सोशल मीडिया) जयदीप सकलानी (देहरादून) को दिया जायेगा।
ट्रस्ट द्वारा इस वर्ष का राजेन्द्र ‘राजू’ जनसरोकार सम्मान नैनीताल में शिप्रा कल्याण समिति के अध्यक्ष जगदीश नेगी और गिरीश तिवारी ‘गिर्दा’ सम्मान भास्कर भौर्याल (बागेश्वर) को दिया जायेगा। आगामी 9 अप्रैल, 2023 को चमियाला (टिहरी) में आयोजित होने वाले उमेश डोभाल स्मृति समारोह में ये सभी सम्मान व पुरस्कार दिये जायेंगे।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
