उत्तराखंड
एमडीडीए के राजपुर पार्क में प्रतिदिन निशुल्क योग शिविर का ऐलान, आम जन को मिलेगा लाभ…
Uttarakhand News: उत्तराखंड सहित देशभर में जहां आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की धूम है। वहीं इस अवसर पर एमडीडीए ने आमजन को बड़ी सौगात दी है। बताया जा रहा है कि वीसी एमडीडीए ने एमडीडीए के राजपुर पार्क में प्रतिदिन निशुल्क योग शिविर का आयोजन करने का बड़ा ऐलान किया है। जिससे आमजन को राहत मिलेगी।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार महानिदेशक सूचना, उपाध्यक्ष मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण बंशीधर तिवारी ने ये एलान राजपुर के एमडीडीए पार्क में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाते हए किया है। उन्होंने कहा कि एमडीडीए के राजपुर पार्क में प्रतिदिन निशुल्क योग शिविर का आयोजन आम आदमी के लिए किया जाएगा। बहुत जल्द इसकी विधिवत सूचना जारी कर दी जाएगी ।
बताया जा रहा है कि वीसी एमडीडीए ने अपनी टीम के साथ आज पार्क में योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने योग के कई आसन किए इस मौके पर योग प्रशिक्षक द्वारा सभी को योग के साथ-साथ खानपान व दैनिक रूटीन कैसे बेहतर किया जाए इस पर भी चर्चा की। उन्होने कहा कि हर व्यक्ति स्वस्थ निरोग रहे और कोई रोग किसी व्यक्ति में धारण हो इससे पहले ही उसकी प्रतिरोधक क्षमता और बेहतर हो यह हमारा प्रयास है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
यमुनोत्री क्षेत्र के 5 मोटर मार्ग राज्य योजना में स्वीकृत…
आपदा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को राज्यपाल ने किया सम्मानित…
देहरादून में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी…
मुख्यमंत्री धामी से विधायकों ने की शिष्टाचार भेंट…
मल्टीलेवल कार पार्किंग के लिए 140.80 लाख की दूसरी किश्त मंजूर…
