Connect with us

अंकिता की मां ने कहा हत्यारों को मेरे हवाले करें, मैं करूंगी उनका संहार…

उत्तराखंड

अंकिता की मां ने कहा हत्यारों को मेरे हवाले करें, मैं करूंगी उनका संहार…

पुलिस हत्यारों को सजा नहीं दे सकती तो उन्हें मेरे हवाले कर दो…मैं उनका संहार कर दूंगी। प्रशासन ने धोखाधड़ी से मेरी बेटी का अंतिम संस्कार कर दिया। साजिश के तहत मुझे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया और मैं आखिरी बार बेटी को देख भी नहीं पाई।

रविवार शाम चार बजे सोनी देवी को राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के आईसीयू में स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए भर्ती कराया गया था। सोमवार सुबह लगभग नौ बजे उन्हें छुट्टी दे दी गई। अस्पताल से उनका एक वीडियो वायरल हुआ है। वह अंकिता को दिखाने की मांग कर रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  जनता दर्शन में उमड़ी भीड़ः 146 फरियादी पहुंचे समाधान की आस में

वह कह रही हैं कि ‘जब जबरदस्ती मेरी बेटी का अंतिम संस्कार कर दिया गया तो प्रशासन यह भी लिखकर दे दे कि तीन दिन में हत्यारों को फांसी दे दी जाएगी। यह सिर्फ मेरी बेटी के साथ नहीं हुआ है। ऐसी बहुत बेटियों के साथ हुआ है। पुलिस को कितने सुबूत चाहिए। यदि पुलिस-प्रशासन के वश की बात नहीं है तो वह न्याय करने का अधिकार मुझे दे दो। मैं उनके टुकड़े-टुकड़े कर दूंगी’।

यह भी पढ़ें 👉  संत सम्मेलन में सीएम धामी ने सनातन संस्कृति पर दिया जोर…

वह कहती हैं कि ‘मेरी बेटी का चेहरा मुझे दिखाओ। पुलिस वाले बिना अंतिम दर्शन कराए मेरी बेटी क्यों ले गए। शाम के अंधेरे में मेरी बेटी का अंतिम संस्कार किया गया। यह सब चाल है। मैं अपनी बेटी को देखने के लिए गांव से यहां आई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरायणी मेले की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक संपन्न, विभागों को दिए सख्त निर्देश

उन्होंने कहा कि मैं सुबह से अंकिता को देखने के लिए खड़ी थी। लेकिन साजिश के तहत मुझे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। मेरे पति को धक्का मार कर के ले गए। जबकि मैंने साफ कहा था कि जब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आती तब तक मैं अंकिता की पार्थिव देह को हाथ नहीं लगाऊंगी’।

Latest News -
Continue Reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

VIDEO ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

उत्तराखंड

Testament mit Hund – (Deutsch)

उत्तराखंड

Public administration | [E-Book PDF]

Advertisement
To Top