उत्तराखंड
जोशीमठ आपदा को लेकर सीएम धामी मे कैबिनेट की आपातकालीन बैठक बुलाई, हो सकता है बड़ा फैसला…
उत्तराखंड में शासन से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैबिनेट की आपातकालीन बैठक बुलाई है। बैठक में जोशीमठ आपदा को लेकर महत्वपूर्ण फैसले लिए जाने की उम्मीद है। इसके साथ ही पीडितों के लिए भी फैसले लिए जा सकते है। इसके अलावा कई अन्य फैसलों पर भी मुहर लग सकती है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सीएम धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड सचिवालय में 13 जनवरी को दोपहर 12:00 बजे कैबिनेट की बैठक होगी। बताया जा रहा है कि जोशीमठ में घरों में दरार आने और उससे पैदा हुई आपदा की स्थिति से निपटने के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जाने की उम्मीद है।
इस कैबिनेट बैठक में आपदा में पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजा राशि एवं अन्य प्रकार की व्यवस्थाओं को लेकर फैसला हो सकता है । साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में धारण क्षमता के आधार पर नए निर्माण को लेकर भी फैसला लिए जाने की उम्मीद है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
