Connect with us

अमिताभ सिंह छह वर्ष की उम्र में पदक जीतकर सबसे युवा आईस स्केटर बने…

उत्तराखंड

अमिताभ सिंह छह वर्ष की उम्र में पदक जीतकर सबसे युवा आईस स्केटर बने…

Uttarakhand News: 18वें नेशनल फिगर स्केटिंग चैम्पियनशिप, 2023 का आयोजन बीते 5 से 8 जनवरी तक गुरूग्राम, हरियाणा में किया गया। जिसमें वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी डीपी सिंह और उत्तराखण्ड हाइकोर्ट की वरिष्ठ अधिवक्ता / समाज सेविका अलका सिंह के बच्चों तनिष्का सिंह, यशस्वी सिंह व अमिताभ सिंह द्वारा चैम्पियनशिप में उत्तराखण्ड राज्य की तरफ से प्रतिभाग किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Coming to America : The Story of Immigration - [EPUB, PDF, E-Book]

जिसमें तनिष्का सिंह ने सोलो, पेयर व सिकरोनाईज इवेन्ट में दो रजत पदक व एक काँस्य पदक, यशस्वी सिंह और अमिताभ सिंह ने दो-दो रजत पदक व एक-एक काँस्य पदक जीतकर देश में उत्तराखण्ड राज्य का गौरव बढाया है। नेशनल चैम्पियनशिप में अमिताभ सिंह ने छह वर्ष की उम्र में पदक जीतकर सबसे युवा आईस स्केटर बने हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने 51 करोड़ रूपये की लागत की विभिन्न विकास योजनाओं को दी मंजूरी

तनिष्का सिंह, यशस्वी सिंह व अमिताभ सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है। इस चैम्पियनशिप में उत्तराखण्ड राज्य को कुल 21 पदक प्राप्त हुए जिसमें से नौ पदक तनिष्का सिंह, यशस्वी सिंह व अमिताभ सिंह द्वारा प्राप्त किये गये हैं। क्षेत्रवासियों ने बच्चों को शुभकामनायें दी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  105 शिकायतों में से 78 जनसमस्याओं का मौके पर हुआ समाधान
Latest News -
Continue Reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

VIDEO ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

उत्तराखंड

Testament mit Hund – (Deutsch)

उत्तराखंड

Public administration | [E-Book PDF]

Advertisement
To Top