उत्तराखंड
जोशीमठ प्रभावितों के लिए राज्य के सभी आईएएस मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में देंगे 1 दिन का वेतन…
जोशीमठ में आई आपदा को लेकर जहां हर कोई दुआ मांग रहा है। शासन-प्रशासन मुस्तैद है। राहत बचाव कार्य जोरो शोरो से चल रहा है। वहीं अब इस मुहीम नें उत्तराखंड राज्य के आईएएस भी जुड़ गए है। सीएम धामी के एक माह के वेतन देने की घोषणा के बाद अब राज्य के सभी आईएएस मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में 1 दिन का वेतन देंगे। इसके लिए वित्त विभाग उत्तराखंड को पत्र लिखा गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जोशीमठ प्रभावितों की मदद करने के लिए उत्तराखंड के आईएएस अधिकारियों ने भी अपने एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में देने का फैसला लिया है।सभी आईएएस अधिकारी अपने जनवरी महीने का एक दिन का वेतन देंगे। बताया जा रहा है कि भारतीय प्रशासनिक सेवा संघ, उत्तराखंड ने वित्त विभाग उत्तराखंड को पत्र लिखकर जोशीमठ प्रभावितों की मदद के लिए आईएएस अधिकारियों ने अपनी एक दिन की वेतन कटौती कर उसे मुख्यमंत्री राहत कोष में देने की मांग की है।
इससे पहले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपना एक महीने का वेतन जोशीमठ आपदा पीड़ितों क़ो राहत के लिए सीएम राहत कोष में देने की घोषणा की हैं। वही अब बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी एक माहिने की अपनी पेंशन राहत कोष में देने की घोषणा की हैं।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
