उत्तराखंड
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद इन पदों पर खुला भर्ती का रास्ता, हो जाए तैयार…
बेरोजगार युवाओं के लिए काम की खबर है। उत्तराखंड में जल्द ही 1064 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होने वाली है। बताया जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा महिलाओं को 30% क्षैतिज आरक्षण को रद्द करने के हाईकोर्ट के आदेश पर स्टे लगाने से अब कई पदों पर भर्ती का रास्ता खुल गया है। आइए जानते है किन पदों पर होगी भर्ती…
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के 1064 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का रास्ता खुल गया है। ये भर्ती आयोग द्वारा सहायक अभियोजन अधिकारी के 63 पद, राजकीय महाविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर के 455 पद, खान अधिकारी और भू वैज्ञानिक के 8 पद, वन विभाग के अंतर्गत वन क्षेत्राधिकारी के 46 पद, विभिन्न विभागों में सहायक अभियंता के 170 पद, पीसीएस 2021 के 313 पद और pcs-j के 13 पदों पर होगी।
बताया जा रहा है कि इन पदों पर पूर्व में भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई थी। लेकिन बीच में ही उत्तराखंड मूल की महिलाओं के 30% क्षितिज आरक्षण को रद्द करने का फैसला हाईकोर्ट ने दिया था, जिसके पश्चात सरकार सुप्रीम कोर्ट गई थी। अब कोर्ट के स्टे के बाद से इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का रास्ता खुल गया है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
