उत्तराखंड
उत्तराखंड में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई जारी, अब नदी किनारे से हटाएं जा रहें कब्जे…
Uttarakhand News: उत्तराखंड में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई जारी है। प्रदेश में अब नदियों के किनारे से अतिक्रमण हटाया जा पहा है। इसके लिए वन विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस अभियान के तहत विभाग ने पहले दिन पहले दिन 102 एकड़ भूमि को खाली कराया गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार वन विभाग की ओर से दूसरे चरण में अब नदियों से कब्जे हटाने के लिए एक से 15 जून तक का अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत राज्य की 23 नदियों को चिह्नित किया गया है। इन नदियों के किनारे लोगों ने कच्चे-पक्के मकान बनाए है जिनपर अब शासन का बुल्डोजर चलेगा। अभियान के पहले दिन तराई पश्चिमी वन प्रभाग में कोसी नदी के किनारे पर बनाई गई दुकान, मकान और अन्य अवैध निर्माण पर बुल्डोजर चला है।
वहीं बताया जा रहा है कि अब देहरादून में सुसवा, जाखन, मालदेवता, रिस्पना, चोरखाला आदि क्षेत्रों में भी अतिक्रमण को जल्द हटाने की कार्रवाई शुरू की जाएगी। गौरतलब है कि पिछले 50 दिनों से उत्तराखंड में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई जारी है। प्रदेश में बीते 50 दिन के भीतर कुल 2102 एकड़ वन भूमि को अतिक्रमण से मुक्त किया गया है। इसमें 450 से अधिक मजारें शामिल हैं।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
