उत्तराखंड
ब्रेकिंग: व्यासी के पास ट्रक खाई में गिरा, एक गंभीर घायल…
गढ़वाल। ब्यासी मे 1 किलोमीटर आगे एक वाहन देर रात्रि गहरी खाई में गिर गया है। उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट ब्यासी से आरक्षी हिमांशु नेगी के नेतृत्व में टीम तत्काल रवाना हुई।
एसडीआरएफ टीम के घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत ज्ञात हुआ कि उक्त वाहन ट्रक था जिसमें 02 लोग सवार थे, ब्यासी से 01 किमी0 दूर वाहन के अनियंत्रित होने पर वाहन लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया। जिसमे से 01 युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। व ड्राईवर अपना वाहन छोड़कर भाग गया।
एसडीआरएफ टीम द्वारा अत्यंत विषम परिस्थितियों व रात्रि के घनघोर अंधेरे में गहरी खाई में उतरकर घायल व्यक्ति तक अपनी पहुंच बनाई व उक्त व्यक्ति को रोप के माध्यम से खाई से बाहर निकालकर उपचार के लिए 108 के माध्यम से ऋषिकेश एम्स अस्पताल भेजा गया।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
प्रकोष्ठों को जन-जन तक पहुंचानी होंगी सरकार की उपलब्धियां : मुख्यमंत्री धामी
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के लिए खोला खजाना, एसएएसआई योजना के तहत 2355 करोड़ रुपये स्वीकृत
विरासत और विकास को साथ लेकर आगे बढ़ रहा उत्तराखंड, 40 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने की चारधाम यात्रा: मुख्यमंत्री धामी
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि…
दन्या में मुख्यमंत्री धामी ने विकास की खोली सौगातों की झोली, सात बड़ी घोषणाएं…
