उत्तराखंड
कांवड़ यात्रा के बीच दर्दनाक हादसे, छः कांवडियों की मौत, कई घायल…
Accident: कांवड़ यात्रा के बीच दर्दनाक हादसों की खबर भी आ रही है। हरिद्वार में रविवार का दिन भोले के भक्तों कांवड़ियों पर भारी पड़ता नजर आ रहा है। आज सुबह अलग- अलग सड़क हादसों में 6 कांवड़ियों की मौत हो गई। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। वहीं इन सड़क हादसों को लेकर कांवड़ियों में भी भारी रोष देखने को मिल रहा है। पुलिस मामले पर काबू पा रही है। आरोपियों की तालाश की जा रही है।
सो रहे कांवड़ियों पर चढ़ा कैंटर, दो की मौत
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पहला हादसा कनखल थाना क्षेत्र से सामने आया है। यहां बैरागी कैंप में सड़क किनारे सो रहे दो कांवड़ियों के ऊपर बैक करते समय कैंटर चढ़ गया। जिससे दोनों की ही मौके पर मौत हो गई। यहां हादसे में गुस्साए कांवड़ियों ने जमकर हंगामा भी काटा। जिसके बाद बमुश्किल पुलिस मामले को शांत करा पाई।
एक की मौत, एक घायल
दूसरा सड़क हादसा कलियर मोड पर रतमऊ नदी के ऊपर बने पुल पर हुआ। यहां बदायूं से आये कांवड़िये चंद्रपाल की मौत हो गई। जबकि उसके दो साथी नेकराम और शिवम घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां शिवम की भी मौत हो गई।
बाइक सवार दो कांवड़ियों की मौत
तीसरा सड़क हादसा कनखल थाना क्षेत्र में हुआ। याहं प्रेमनगर आश्रम फ्लाईओवर पर बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें बाइक सवार दोनों कांवड़ियों की मौत हो गई। पुलिस ने सभी शवों का पंचनामा भरकर जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
