उत्तराखंड
आर्मी कैडेट कालेज (एसीसी) के 69 कैडेट ग्रेजुएट होकर मुख्यधारा में हुए शामिल…
IMA POP: भारतीय सैन्य अकादमी की मुख्यधारा में आर्मी कैडेट कालेज (एसीसी) के 69 कैडेट ग्रेजुएट होकर शामिल हो गए हैं। आईएमए में शुक्रवार को ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन किया गया। एसीसी 69 कैडेट ग्रेजुएट होकर भारतीय सैन्य अकादमी की मुख्यधारा में शामिल हो गए हैं। ये कैडेट जल्द ही भारतीय सेना में अधिकारी बनेगे।
मीडीया रिपोर्टस के अनुसार शुक्रवार को अकादमी के चेटवुड सभागार में आयोजित एसीसी के 120 वें दीक्षा समारोह में इन कैडेट को जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय की डिग्री प्रदान की गई। आइएमए में अब एक साल का प्रशिक्षण लेकर यह कैडेट बतौर अधिकारी सेना में शामिल होंगे। उपाधि पाने वालों में 31 कैडेट विज्ञान और 38 कैडेट कला वर्ग के हैं। अकादमी के कमांडेंट ले. जनरल विजय कुमार मिश्रा ने कैडेट को दीक्षित किया।
बताया जा रहा है कि इन कैडेट में चीफ आफ आर्मी स्टाफ मेडल में प्रबीन कुमार सिंह को स्वर्ण तो आलोक सिंह को रजत जबकि मनीष गिरी को कांस्य मिला है। वहीं कमांडेंट सिल्वर मेडल में प्रबीन कुमार सिंह को सर्विस ट्रेनिंग, आलोक सिंह को कला और प्रबीन कुमार सिंह को विज्ञान में मिला है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
